17 September 2022 08:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में शनिवार को मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद उदासर द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। उदासर तेयुप अध्यक्ष जितेन्द्र सेठिया ने बताया कि कैम्प का शुभारम्भ संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के.पवन, खाजूवाला पूर्व विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका द्वारा किया गया। तेयुप मंत्री मनोज चौरड़िया ने बताया कि कैम्प में 106 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। चौरड़िया ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. नीरज के. पवन व डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने भी रक्तदान कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसचिव महावीर रांका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिवस पर भाजपा व सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाकर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों का शुभारम्भ किया गया। एमबीडीडी प्रभारी पीयूष सेठिया ने बताया कि समाजसेवी पवन महनोत, पेमासर सरपंच तोलराम कूकणा, उदासर पूर्व सरपंच मनोज सेठिया, एबीवीपी बीकानेर महानगर मंत्री मोहित जाजड़ा, रामपुरिया जैन कॉलेज अध्यक्ष संजय सिंह भाटी का सान्निध्य रहा। अशोक रामपुरिया ने बताया कि कार्यक्रम में तेयुप सदस्यों, तेरापंथी सभा उदासर, तेरापंथ महिला मंडल उदासर व कन्या मंडल का सहयोग रहा।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
06 July 2020 03:14 PM