26 October 2021 08:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दीपावली नजदीक आते ही जुआ परवान चढ़ने लगा है। शौकीन जुआरी सक्रिय हो चुके हैं। जसरासर थाना पुलिस ने आज चार जुआरियों को दबोच लिया। थानाधिकारी देवीलाल सहारण ने बताया कि बादनू गांव के सार्वजनिक स्थान पर चार व्यक्ति ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने दबिश दी। रामकुमार, सोहनलाल, मुन्नीराम व रामलाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से साढ़े चौबीस हजार रुपए बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
RELATED ARTICLES
29 September 2026 02:33 PM