09 November 2021 07:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र में लगी आग से लाखों रूपए राख होने की ख़बर सामने आ रही है। मामला पांचू के कक्कू का है। जहां आज सुबह 11 बजे भंवर राम पुत्र हुक्माराम मेघवाल की ढ़ाणी में आग लग गई।

भंवर राम ने बताया कि वह सुबह चंपासर किसी पारिवारिक आयोजन में गया हुआ था। पीछे उसकी पत्नी व तीन बच्चे खेत में थे। घटना के वक्त पत्नी सामने वाले खेत में थी, वहीं तीन 4, 3 व 1 वर्ष की उम्र के तीन बच्चे ढ़ाणी में थे। इसी दौरान आग गई।


गनीमत रही कि भाई बक्शाराम समय पर पहुंच गया। वह धुंआ देखकर ढ़ाणी की तरफ दौड़ा। तीनों बच्चों को बाहर निकाला। आस पास के लोग व पत्नी भी मौके पर आ गई। देखते ही देखते ढ़ाणी पूरी तरह जल गई।

भंवरराम के अनुसार उसे करीब दस लाख रूपए का नुकसान हो गया। एक बैग में सात लाख रूपए पड़े थे, वो बैग सहित पूरी तरह राख हो गए। लोहे के संदूक में तीन लाख रूपए थे, उसमें से लगभग सभी नोट आधे जल गए। भंवरराम ने हाल ही में एक पिकअप गाड़ी बेची थी, उसकी एवज में आए साढ़े पांच लाख रूपए सहित अन्य देनदारी के रूपए दस लाख में शामिल थे।
भंवरराम का कहना है कि ढ़ाणी में सात क्विंटल ग्वार, आठ क्विंटल जीरा, साढ़े पांच क्विंटल जीरा व दो क्विंटल मूंग भी था। तीन कमरों में बनी ढ़ाणी का लगभग सारा सामान जल गया। जमीन जायदाद के कागजात भी जले बताते हैं।
RELATED ARTICLES
01 February 2021 10:33 PM