09 April 2022 11:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर दौरे पर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देशनोक पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए। चैत्र नवरात्र की अष्टमी को मां करणी का आशीर्वाद प्राप्त करना विशेष माना जा रहा है। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश में शांति, अमन एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष गिरिराज सिंह बारहठ, सचिव मोहन दान चारण, ट्रस्टी छैलू दान तथा पूर्व अध्यक्ष कैलाश दान चारण ने मुख्यमंत्री को करणी माता की तस्वीर और साहित्य भेंट किया। गहलोत ने मंदिर आए दर्शनार्थियों से बातचीत की और उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविन्द राम मेघवाल, ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी, स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोेर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व मंत्री एवं विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, अंबेडकर पीठ के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, भूदान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES
29 September 2026 02:33 PM
30 August 2020 06:54 PM