17 June 2021 11:17 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पैसे की उधारी के बदले जमानत पर रखी जमीन को फर्जी मुख्तयारनामे से हड़पने का मामला सामने आया है। मामला महाजन थाना क्षेत्र की महाजन रोही का है। फर्जीवाड़े के आरोप में पटवारी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। महाजन थानाधिकारी रमेश कुमार न्योल ने बताया कि श्रीगंगानगर के राजियासर निवासी सोनी खां पुत्र मेहरुद्दीन तेली की जैतपुर की रोही में कृषि भूमि है। परिवादी के अनुसार उसके भतीजे ने धीरदेसर पल्लू निवासी जगदीश नाथ पुत्र बद्रीनाथ से 2.40 लाख रूपए उधार लिए थे। बदले में आरोपी ने परिवादी की जमीन का इकरारनामा जमानत के रूप में रखा। भतीजा पैसे नहीं दे पाया तो तीन बार इकरारनामे की अवधि बढ़ाई गई। तीसरी बार मई माह में आरोपियों ने छल कपट से अपने नाम मुख्तयारआम करवा लिया। इसी से जमीन की रजिस्ट्री करवा ली।
पुलिस ने आरोपी जगदीश, रामनाथ पुत्र सूरजनाथ व जैतपुर रोही ए के हल्का के पटवारी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 व 120 बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच थानाधिकारी स्वयं कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
27 March 2020 11:53 AM