30 August 2021 11:29 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। छोटे छोटे बच्चे आजकल रूठ कर घर से निकलने लगे हैं। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जयपुर रोड़, महाराजा पॉइंट पर एक 10 वर्षीय बच्ची दिखी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जयवीर ने संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की। बच्ची कभी कतरियासर, कभी सूडसर तो कभी मूडसर की होना बता रही थी। बच्ची काफी डरी हुई थी। सदर पुलिस को सूचना दी गई। सदर एएसआई बेगराज मीणा मौके पर पहुंचे। बच्ची डरी हुई थी। थाने ले जाकर उसे विश्वास में लिया गया। बिस्किट आदि खिलाए गए।
अब बच्ची की पहचान हो गई है। वह मूडसर की है। उसके पिता व दादा का नाम भी पता चल गया है। बताया जा रहा है कि मां ने डांटकर उसे निकलने को कहा और वो घर से निकल गई। बस में चढ़कर बीकानेर आ गई। वह लूणकरणसर अपने ननिहाल जाने का सोच रही थी। उसके परिजनों से संपर्क करने के लिए नापासर पुलिस को सूचना दी गई है।
बता दें कि रविवार को भी इंद्रा कॉलोनी निवासी 10 वर्षीय बच्चा इसी तरह रूठकर घर से निकल गया था। चार बजे निकला बच्चा रात दस बजे वापिस मिला।
छोटे छोटे बच्चों का इस तरह से घर छोड़कर निकलना चिंताजनक है। (नियमों की वजह से बच्ची की फोटो व नाम आदि साझा नहीं किए जा रहे हैं।)
RELATED ARTICLES
28 July 2026 08:23 PM
18 April 2022 08:37 PM