16 November 2021 09:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान से इस वक्त की बड़ी ख़बर आ रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल व डीजल की कीमतें घटाने का ऐलान किया है। गहलोत ने मंगलवार रात 12 बजे से पेट्रोल में 4 रूपए व डीजल में 5 रूपए की कटौती की घोषणा की है। मंत्रीमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। गहलोत ने कहा है कि इससे सरकार को 3500 करोड़ वार्षिक राजस्व का घाटा होगा।
हाल ही में दीपावली पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 व डीजल पर 10 रूपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर सिटी में सोमवार को पेट्रोल 113.93 रूपए व डीजल 98.21 रूपए रहा। वहीं पेट्रोल ने दीपावली से पहले 120.28 का आंकड़ा छुआ था। बता दें कि केंद्र व राज्य दोनों ही सरकारों ने पेट्रोल डीजल पर भारी कर वसूली की, जिस वजह से दोनों की कीमतों ने आसमां छू लिया।
RELATED ARTICLES
31 October 2025 05:01 PM