26 April 2022 10:57 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में अब अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि दिनदहाड़े ही घरों में घुसकर चोरी की वारदातें करने लगे हैं। नयाशहर पुलिस इन अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो चुकी है। क्षेत्र में मादक पदार्थों के तस्कर, सटोरिए, गुंडे बदमाश बेखौफ अपना काम कर रहे हैं।
सोमवार को मुरलीधर व्यास नगर में भी ऐसी ही वारदात हुई। मुरलीधर के पेट्रोल पंप के पीछे निवास स्थित जितेंद्र पुत्र मोहन लाल जोशी के घर दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच में चोर घुस गए। इस दौरान जितेंद्र कार्यालय गए हुए थे। पत्नी पीहर व बच्चा स्कूल गया हुआ था। जब लौटे तो घर बिखरा पड़ा था।
सूचना पर नयाशहर थाने के एएसआई कालूराम मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे। बाथरूम की खिड़की तोड़ी और घर के आंगन में घुस गए। सभी कमरों की अलमारियों व अन्य जगहों के ताले टूटे हुए थे। 17 हजार रूपए नकदी सहित व सोने चांदी के आभूषण गायब थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
05 January 2022 11:31 AM