15 February 2021 06:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। डोडा पोस्त का नशा करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। भेलू, कोलायत थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय नखतसिंह पुत्र करणीसिंह राठौड़ पांचू थाना क्षेत्र अंतर्गत पांचू से नाथूसर रोड़ पर था। इस दौरान गश्त करती पहुंची पांचू थाना पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपी के पास साढ़े चार किलो डोडा पोस्त जब्त कर लिया। जांच करते हुए जसरासर थानाधिकारी देवीलाल सहारण ने आरोपी को कोर्ट पेश किया। कोर्ट ने आरोपी पर तीन दिन के पुलिस रिमांड की अनुमति प्रदान कर दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी नशेड़ी है तथा स्वयं के सेवन के लिए ही डोडा पोस्त रखता है। पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी का कोई रिकॉर्ड नहीं है। आरोपी यह डोडा पोस्त किससे खरीदकर लाया, यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
बता दें कि आरोपी को पांचू थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार मय जाब्ते ने दबोचा था।
RELATED ARTICLES
19 August 2021 11:06 AM