30 July 2020 11:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सेरूणा थाना क्षेत्र में भाई ने मामा के साथ मिलकर बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया है। मामला गोपालसर का है। मौके पर पहुंची पुलिस घायल सरोज को स्थानीय अस्पताल लेकर गई है। थानाधिकारी अजय अरोड़ा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पीबीएम ट्रोमा सेंटर भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि यशोदा अपनी बेटी सरोज के साथ अपनी मां के साथ थी। इसी दौरान सरोज का भाई व मामा कुछ लोगों के साथ दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमले में सरोज के पैर पर गंभीर चोटें लगी है। हमलावरों के नाम श्रवण, देवीलाल, रामरतन सहित कुछ अन्य बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है जसोदा व उसकी मां दोनों का अपने बेटों से लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोपियों द्वारा पहले भी ऐसी वारदातें की गई थी। जिसमें एक आरोपी जेसी काट के आ चुका है। वहीं कुछ दिनों पूर्व के मामले में चालान पेश किया गया है। जसोदा के अधिवक्ता अनिल सोनी ने बताया बुधवार को जसोदा व उसकी मां ने एसपी के समक्ष पेश होकर पुनः अनुसंधान की मांग की थी। वहीं आज मुख्तयार आम निकालकर दोनों ने अपने बेटों को संपत्ति से बेदखल कर दिया। जिसके बाद एक बार फिर आरोपियों द्वारा हिंसक वारदात को अंजाम दिया गया है।
RELATED ARTICLES
13 March 2026 11:38 AM
01 November 2020 08:42 PM