09 May 2020 10:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीती रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव निकले चुरू के युवकों के संपर्क में आए संदिग्धों सहित कुल 142 रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है, यानी इनको कोरोना नहीं है। चुरू कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि चुरू से 85, रतनगढ़ से 7, सरदारशहर से 17, सुजानगढ़ से 17 व बीदासर से 16 सैंपल लिए गए। चुरू के दोनों पॉजिटिव सूरत से आए थे, इस दौरान उससे संपर्क में आए सभी लोगों को संदिग्ध मानते हुए सैंपल्स लिए थे। सुखद है कि ज्ञात हिस्ट्री के आधार पर इन दोनों पॉजिटिव की चेन ब्रेक हो चुकी है। वहीं सालासर के गांव के मृतक के परिवार व आस-पास से आज सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर सुबह तक आएगी।
RELATED ARTICLES
21 April 2024 07:27 PM