14 January 2021 07:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र के खिचियासर में हुए नारायण सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएस प्रेमकुमार ने बताया कि खिचियासर निवासी भीख सिंह व जीतू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी और मृतक एक दूसरे के रिश्तेदार है। शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार मामला चालीस साल पुरानी रंजिश से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि चालीस साल पहले नारायण सिंह के पूर्वजों ने आरोपियों के किसी पूर्वज की हत्या की थी। तभी से रंजिश चली आ रही है। पुलिस मामले में विस्तृत पूछताछ करेगी।
RELATED ARTICLES
16 April 2025 04:40 PM