09 January 2024 10:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कड़ाके की ठंड से ठिठुरते बच्चों को कलेक्टर अंकल ने फिर राहत दे दी है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने आठवीं कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी है। अब इन बच्चों को 13 जनवरी तक स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। यह आदेश समस्त सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा।
इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं की छुट्टी नहीं रहेगी। वहीं इस अवधि में संचालित होने जा रही परीक्षाओं का समय भी यथावत रहेगा। कलेक्टर कलाल ने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वाले स्कूलों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय कि आगामी तीन चार दिनों में ठंड बढ़ने व शीतलहर चलने की आशंका है। इसी के मद्देनजर अवकाश बढ़ाया गया है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
21 August 2024 11:31 PM