11 March 2022 12:50 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का अंतिम चुनाव परिणाम भी सामने आ चुका है। बीजेपी ने एक बार फिर बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि जीत के बावजूद यूपी में बीजेपी का ग्राफ गिरा है। 2017 के चुनाव में 312 सीट के प्रचंड बहुमत से सत्ता हासिल करने वाली बीजेपी इस बार 255 सीटें ही जीत पाई है। यानी 62 सीटों की गिरावट हुई है। वहीं यूपी के दूसरे बड़े दल के रूप में समाजवादी पार्टी (सपा) ने जगह बनाई है। सपा ने 2017 के मुकाबले 70 सीटें अधिक जीतते हुए 111 सीटें हासिल की है। यहां भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। 2017 में 7 सीटें जीतने वाली कांग्रेस इस बार मात्र 2 सीट ही जीत पाई है। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी मात्र एक सीट ही जीत सकी। इसके अतिरिक्त अपना दल 12, जनसत्ता दल 2, निर्बल इंडियन 6, आर एलडी 8 व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 6 सीट हासिल की है।
बता दें कि यूपी में योगी दूसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। बीजेपी यहां फिर से स्पष्ट बहुमत में हैं। हालांकि गठबंधन के दल साथ रहेंगे।

RELATED ARTICLES
23 September 2026 11:43 PM
04 October 2020 10:41 AM