20 December 2025 01:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कुछ वर्षों से अंडे और नॉनवेज की बिक्री बड़े पैमाने पर बढ़ी है। अंडे के ठेले तो हर जगह फैले मिल जाएंगे। वहीं नॉन वेज की दुकानें भी लगातार बढ़ रही है।
इन दुकानों से मांसाहारी लोगों को भले ही कोई परेशानी ना हो, लेकिन शाकाहारी लोग इससे न सिर्फ परेशान हैं बल्कि एक तरह से प्रताड़ित होते हैं। सामाजिकता का कायदा भी यही है कि जिन चीजों से समाज का एक बड़ा धड़ा घृणा करता हो या उसे ग़लत मानता हो, वह सार्वजनिक तौर पर खुल्लमखुल्ला नहीं बिकनी चाहिए। मगर बीकानेर में अंडे और नॉन वेज खुल्लमखुल्ला बिकने लगे हैं। इससे प्रतिदिन हजारों शाकाहारी आहत होते हैं।
बीकानेर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की एक कार्रवाई चर्चा बन रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रजापत, श्रवण वर्मा, भानुप्रताप व राकेश गोदारा की टीम ने नॉनवेज की दो दुकानों पर कार्रवाई की है। यह दुकानें अवैध रूप से चल रही थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार बांद्रा बास स्थित दिल्ली बिरियानी व हरियाणा होटल के पास स्थित एक मांस की दुकान पर कार्रवाई की। दोनों दुकानों को आगामी कार्रवाई तक बंद करवा दिया है। हरियाणा होटल से पहले ट्रांसपोर्ट गली के पास स्थित इस नॉनवेज की दुकान से काफी लोगों को शिकायत है। यहां खुल्लमखुल्ला मांस बिकता है। हालांकि खाद्य सुरक्षा दल ने इन दुकानों को प्रिपेयर्ड फूड लाइसेंस नहीं होने की वजह से सीज़ किया गया है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
02 September 2021 06:21 PM