01 April 2020 05:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कलकत्ता में कोरोना महामारी का शिकार बनें बीकानेर निवासी की बिल्डिंग की धुलाई शुरू हो चुकी है। बीकानेर शहर के बैंगानी चौक के मूल निवासी 57 वर्षीय सुरेंद्र लूणिया को सोमवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लूणिया को निमोनिया था। मंगलवार रात नौ बजे उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं रिपोर्ट आने के एक घंटे बाद ही लूणियां ने दम तोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक लूणिया की पत्नी, पुत्र मोहित व भाई ज्ञानदेव को कोरोना संदिग्ध मानकर होम आइसोलेशन में रखते हुए सैंपल लिए गए हैं। हाल फिलहाल तीनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।लूणिया को कोरोना कब हुआ व वे किसके संपर्क में आए थे, ये अभी पता नहीं चल पाया है। कलकत्ता में इसे लेकर अलग अलग दावे किए जा रहे हैं। एक दावा यह भी है कि अस्पताल ने कोरोना मरीज़ के बेड पर लूणिया को सुला दिया था, जिससे उन्हें कोरोना हो गया। लेकिन इस दावे पर सवाल इसलिए खड़े हो जाते हैं क्योंकि एक दिन में कोरोना से मौत होना संभव नहीं माना जा रहा। वहीं एक सूत्र का कहना है कि साउथ हावड़ा, जीटी रोड़, बंगवासी स्थित जिस बिल्डिंग में लूणिया का फ्लैट है वहां कोई विदेश से लौटा था। लेकिन कोरोना से मौत की पुष्टि के अलावा अभी कुछ भी साफ नहीं है। बताया जा रहा है कि लूणिया वहां छात्ते का काम करते थे।

RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
29 February 2020 11:12 PM