14 July 2020 10:37 PM

खबरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक तरफ बीकानेर सहित आस पास के क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है और सभी नागरिक घरों में कैद है वहीं दूसरी ओर चिकित्सा विभाग, पुलिस प्रशासन और डाक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्य पालन में दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं और कोरोना के खिलाफ योद्धा बनकर लड़ रहे है। इन्हीं योद्धाओं के जज्बे को सलाम करने के लिए आज कोरोना योद्धाओं के अभिनंदन की द्वितीय कड़ी में स्थानीय 'डाकघर' में "युवा स्वर्णकार संस्था लूनकरणसर"द्वारा डाकघर के कर्मचारियों का माला , प्रशस्ति-पत्र और पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्मिक मदनलाल (SPM) , उर्मिला देवी(PA),भींवराज तावणियां (POSTMAN),अर्जुनराम (MTS),खींवराज गोदारा (MTS), शिव कुमार वर्मा(GDSDA), अलखाराम (sweeper) आदि को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर संस्था के तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश मोसूण ने बताया कि आज डाक विभाग भी कोरोना के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर नगद-राशि पहुंचाने व पत्र व्यवहार की सुगम व्यवस्थाएं बनाए हुए है और समुचित साधनों के अभाव में भी कर्तव्य पालन कर रहे हैं, इसी बात से प्रभावित होकर
'युवा स्वर्णकार संस्था लूनकरणसर' द्वारा यह सम्मान समारोह रखा गया। जिसमें संस्था के सदस्य अनिल तोषावड़ , बाबुलाल कडेल, गणेश जांगलवा, कन्हैयालाल कड़ै़ल, मुरलीधर मौसूण आदि मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
16 August 2022 09:34 PM