17 December 2022 09:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चंद्रकला ब्रोकिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संदीप सुराणा ने बीकानेर का गौरव बढ़ाया है। उन्हें भारत सरकार के उपक्रम एनएसडीएल का ट्रैनर होने का गौरव मिला है। आज बीकानेर की आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में हुए एनएसडीएल के इन्वेस्टर अवेयरनेस प्रोग्राम में संदीप ने एजेंसी की ओर से ट्रेनिंग दी। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ शामिल थे। आगामी दिनों में भी वे राजस्थान के अन्य कार्यक्रमों में बतौर ट्रेनर हिस्सा लेंगे।
बता दें कि एनएसडीएल का ट्रेनर होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। चंद्रकला ब्रोकिंग सर्विसेज लिमिटेड शेयर कमोडिटी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी है। संदीप इस कंपनी के डायरेक्टर हैं।



RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
06 June 2020 11:58 AM