07 April 2022 11:58 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, श्रीगंगानगर। युवक की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। घटना राजियासर थाना इलाके के कानोर गांव की रोही की बताई जा रही है। राजियासर थानाधिकारी पवन कुमार के अनुसार घटना देर रात की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अजय पुत्र देवीसिंह जाट के रूप में हुई है। मृतक का शव अधजली हालत में मिला था। मामला हत्या का है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को डिटेन किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
04 January 2022 01:06 PM