17 December 2021 11:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कुचीलपुरा में हुई फायरिंग में 29 वर्षीय युवक को गोली लग गई। घायल का नाम अरुण पुत्र महावीर प्रसाद मोदी बताया जा रहा है। दो पक्षों में हुई फायरिंग में अरुण को गोली लगी बताते हैं। सूत्रों के मुताबिक ट्रोमा सेंटर में घायल का इलाज चल रहा है। गोली सीने पर लेफ्ट साइड लगी बताते हैं। गोली निकाल दी गई है।
दूसरी ओर सीओ सदर पवन भदौरिया, थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा, बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा, डीएसटी के दीपक यादव, वासुदेव, पीबीएम चौकी के साहबराम सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू किए गए हैं। एसपी योगेश यादव ने जल्द से जल्द आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए हैं।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM