02 December 2021 03:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रेजीडेन्ट डॉक्टरों की हड़ताल के बीच एक और बड़ी ख़बर सामने आ रही है। अब जूनियर रेजीडेन्ट डॉक्टरों की चांदी होने वाली है। जूनियर रेजीडेन्ट के पद का कद भले ही रेजीडेन्ट डॉक्टरों से कम हो, मगर सैलरी रेजीडेन्ट डॉक्टरों से बड़ी होगी। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज ने जूनियर रेजीडेन्ट की भर्ती निकाली है। 3 दिसंबर को इंटरव्यू रखा गया है। बीकानेर मेडिकल कॉलेज इसके तहत 128 जेआर की भर्ती करेगा। इस भर्ती से लगने वाले जेआर को 55200 रूपए सैलरी मिलेगी, डीए अलग मिलेगा। जबकि रेजीडेन्ट डॉक्टरों की सैलरी प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष अनुसार क्रमशः 52, 54 व 56 हजार रूपए है। ऐसे में प्रथम व द्वितीय वर्ष रेजीडेन्ट डॉक्टरों की सैलरी जेआर से कम हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि रेजिडेंट डॉक्टर पीजी प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) के परिणाम में हो रही देरी और प्रथम वर्ष रेजिडेंट नहीं मिलने की वजह से हड़़ताल पर है। मामला केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट में लम्बित है। बीकानेर सहित राजस्थान भर में चल रहा आंदोलन जल्द ही देशव्यापी भी होने जा रहा है।

RELATED ARTICLES
01 February 2023 01:31 PM