05 March 2026 08:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जीने के लिए परिवार जरूरी है, परिवार नहीं तो कुछ भी नहीं। अकेला इंसान अपनी ज़िन्दगी एकाकीपन से पनपे संघर्षों में गुजारता है तो मौत के बाद उसका मृत शरीर भी मुक्ति के लिए संघर्ष करता है। सदर थाना क्षेत्र में मिला एक शव चीख-चीख कर यही कहानी कह रहा है। सदर थाना क्षेत्र की सार्दुल कॉलोनी निवासी विवेक सहल आज अपने ही घर में मृत अवस्था में मिले। एएसआई वेदपाल के अनुसार विवेक एक्सरेगली के गली के पीछे निवास कर रहे थे। गुरूवार शाम पड़ोसी को विवेक के घर के अंदर से भयंकर बदबू आई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाशी ली थी विवेक घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में मृत मिले। उनका शव कुर्सी पर बैठने की अवस्था में था। शव की स्थिति देखने से पता चलता है कि मौत 5-6 दिन पहले ही हो चुकी थी। शव से खून व पानी टपका हुआ था। शरीर फूला हुआ तथा काला पड़ा हुआ मिला।
असहाय सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजकुमार खड़गावत, सोएब व रमजान ने मिलकर शव को पीबीएम की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया।
पुलिस का कहना है कि घर अंदर से बंद था। प्रथमदृष्टया मामला प्राकृतिक मृत्यु का लग रहा है। अनुमान है कि विवेक कुर्सी पर बैठे होंगे और उन्हें हार्ट अटैक आ गया होगा।
बताया जा रहा है कि विवेक 58 साल के थे तथा अविवाहित थे। उनके भाई मुंबई रहते हैं। यहां वे अकेले रहते थे। घर के ग्राउंड फ्लोर की दुकान किराए पर दे रखी थी। किराए की आय से घर चलता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES