10 July 2026 03:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के सेरूणा थाना क्षेत्र में महिला पुरुष ने एक साथ ही आत्महत्या कर ली। मामला सेरूणा के लिखमीसर और राजेड़ू के बीच का है। यहां सड़क के किनारे खड़े खेजड़ी के पेड़ से लटके दोनों के शव मिले।
मृतकों की पहचान कित्तासर, श्रीडूंगरगढ़ निवासी 27 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ सुंदरलाल मेघवाल व बंड़वा, राजलदेसर, चुरू निवासी काली देवी मेघवाल के रूप में हुई है।
एएसआई पूरणमल ने बताया कि कित्तासर में सुंदरलाल के पिता का खेत है। वह पिता के साथ ही परिवार सहित रहता था।
मृतका काली देवी अपने पति व बच्चों के साथ सुंदरलाल के पिता का खेत काश्त करती थी। वह इसी खेत में निवास करती।
गुरूवार देर शाम के बाद से दोनों गायब थे। परिजनों द्वारा दोनों की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार सुबह दोनों के फांसी लटके शव दिखे।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद मृतकों की पहचान हो गई। एएसआई पूरणमल ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
-चार बच्चों की मां, सुंदर के होने वाला है बच्चा: एएसआई पूरणमल के अनुसार मृतका काली देवी के चार चार संतान है, जबकि सुंदरलाल के एक संतान है। सुंदरलाल के दूसरी संतान होने वाली है। उसकी पत्नी गर्भवती है, वह पीहर गई हुई है।
-बोलेरो में आए, एक ही रस्सी से लटक गये दोनों: पुलिस के अनुसार सुंदरलाल व काली दोनों बोलेरो में घर से निकले।
कित्तासर से राजेड़ू के पास आए। यहां पर सड़क किनारे खड़ी खेजड़ी से रस्सी लटकाई। एक ही रस्सी से एक तरफ सुंदरलाल ने फंदा लगाया, दूसरी तरफ काली देवी लटक गई।
-तो क्या मरकर एक होना चाहते थे दोनों: सुंदर और काली दोनों ही शादीशुदा थे। दोनों के संतानें थी। मगर दोनों ने अपने अपने जीवनसाथियों व बच्चों के बारे में नहीं सोचा।
अनुमान है कि दोनों एक साथ जी नहीं सकते थे, इसलिए दोनों ने एक साथ मरना तय किया।
बता दें कि अवैध प्रेम संबंधों में सामूहिक आत्महत्या के मामले आए दिन होते रहते हैं। सवाल यह है कि क्या कोई मरकर एक हो सकता है?
क्या विवाहित होते हुए किसी अन्य से प्रेम करना और फिर जीवनसाथी व बच्चों को अकेले छोड़ कर चले जाना सही है?
ख़बरमंडी न्यूज़ अवैध प्रेम करने वाले हर जोड़े से अपील करता है कि इस तरह आत्महत्या करके परिवारों को बर्बाद ना करें।
RELATED ARTICLES
