28 September 2021 04:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आत्महत्या के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बीकानेर में आज रूह कंपाने वाली घटना हुई है। नयाशहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूलाल फाटक के ऊपर की पुलिया से एक युवक फांसी झूल गया। घटना दोपहर करीब ढ़ाई बजे की है। युवक को फांसी लटका देख मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतारकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया।
नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि मृतक की पहचान राणीसर बास निवासी 40 वर्षीय किशन नाथ पुत्र सुखदेव नाथ के रूप में हुई है। उसके पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।
सार्वजनिक स्थान पर इस तरह फांसी लगाना सवाल खड़े कर रहा है। किशन ने अगर आत्महत्या की है तो उसने सार्वजनिक स्थान पर ही फांसी क्यों लगाई? क्या वह शहर को कुछ बताना चाहता था? पुलिस ने प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का माना है।
मामले में गहन व निष्पक्ष जान होनी चाहिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
21 March 2020 05:14 PM