06 April 2020 08:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के मंदिर श्री नरसिंह भगवान (पीरदान पुरोहित) प्रन्यास ने कोरोना आपदा राहत कोष में पच्चीस हज़ार रुपए सहयोग राशि प्रदान की है। प्रन्यास के अध्यक्ष रूप सिंह राजपुरोहित ने बताया कि यह प्रन्यास 1907 से संचालित हो रहा है। भगवान के मंदिर के रखरखाव के साथ आपदा में सहायता करना भी हमारा धर्म है। रूपसिंह ने बताया कि सरंक्षक मोहन सिंह मादा, सचिव महेश चंद्र धीरदेसर, बिशन सिंह मादा, जेठू सिंह देसलसर, किशन सिंह बापेउ, सुरेंद्र सिंह कोटड़ी, नरेंद्र सिंह आडसर, ओम सिंह कल्याणपुर की उपस्थिति में उन्होंने कलेक्टर कुमार पाल गौतम को पच्चीस हजार का चैक दिया। इसके अलावा महामारी में जरूरत पड़ने पर मंदिर परिसर का चार सौ वर्गफुट का हॉल भी उपयोग के लिए दिया गया है।
RELATED ARTICLES
24 February 2021 12:12 PM
