07 December 2022 07:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भाजपा युवा मोर्चा के गंगाशहर मंडल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सूची जारी कर दी है। मंडल अध्यक्ष गोविंद सारस्वत ने बताया कि जिलाध्यक्ष वेद व्यास के निर्देशानुसार महादेव जोशी, विक्रम टाक, प्रशांत मारू व अर्जुन कुमावत को उपाध्यक्ष, दिलीप सोनी व मोहित बोथरा को महामंत्री, नंदकिशोर शर्मा, करण मारू, दुष्यंत गहलोत व कपिल जोशी को मंत्री नियुक्त किया गया है।
वहीं संजय सोनी को कोषाध्यक्ष, मुकुल गहलोत को सोशल मीडिया संयोजक व सहसंयोजक सुंदर विश्नोई को बनाया गया है।
सारस्वत ने बताया कि हेमंत सुथार आईटी प्रभारी, सुनील शर्मा मीडिया प्रभारी, भवानी सिंह कच्छावा प्रचार प्रसार मंत्री व शुभम उपाध्याय कार्यालय प्रभारी होंगे। कार्यकारिणी में चार सदस्य भी बनाएं गए हैं जिनमें गौतम सोनी, हरिकिशन पंचारिया, महेश सोनी व आशीष छींपा शामिल हैं।



RELATED ARTICLES
24 March 2020 02:27 PM