02 September 2020 01:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सब इंस्पेक्टर परीक्षा के रिजल्ट ने गंगाशहर व धरनोक को बड़ा तोहफा दिया है। यहां का बेटा सुभाष विश्नोई अब सब इंस्पेक्टर बन गया है। सुभाष मूलतः नोखा के धरनोक का है व लंबे समय से गंगाशहर रह रहा है। 2006 में राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल के रूप में अपना सफर शुरू करने वाले सुभाष के कांधे पर अब दो स्टार लगने की ख़बर से परिजनों सहित मित्रों के चेहरों की चमक बढ़ गई है। 5 सितंबर 1986 को जन्मे सुभाष ने कांस्टेबल के रूप में गंगाशहर, कोटगेट व सदर सहित कई थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। सुभाष ने ख़बरमंडी न्यूज़ को बताया कि सफलता का एक ही सूत्र है, जीत-हार से प्रभावित हुए बिना अंतिम सांस तक लक्ष्य के पीछे लगे रहना।

RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
21 March 2024 07:33 PM