02 May 2021 01:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दो दस वर्षीय मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बज्जू थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी नगरासर निवासी गोवर्धन राम गोदारा को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाधिकारी नरेश निर्वाण ने बताया कि एक बच्ची परिवादी की बेटी है व दूसरी भतीजी है। घटना सरपंच चुनाव के वक्त की बताई जा रही है। परिवादी के अनुसार 20 सितंबर 2020 से 6 अक्टूबर 2020 के बीच आरोपी दोनों बच्चियों को अपने नव निर्मित खाली मकान में लेकर गया। जहां उनके साथ यौनाचार किया।
परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(च), 3,4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल की प्रक्रिया भी कर ली गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाना है। मामले की जांच थानाधिकारी नरेश निर्वाण कर रहे हैं।
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मुकदमा दर्ज करवाने में साढ़े छः माह क्यूं लगे। घटना बेहद संवेदनशील है, ऐसे में जांच अधिकारी की जिम्मेदारी भी अधिक हो जाती है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी करीब साठ वर्ष का है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
18 November 2020 11:44 AM