20 February 2026 09:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अवैध व्यापार की दुनिया में एक नाम आपने डी-बिजनेस का भी सुना ही होगा। डी का मतलब डुप्लीकेट होता है, डुप्लीकेट का बिजनेस डर्टी बिजनेस की श्रेणी में भी आता है। बीकानेर में भी डी यानी डुप्लीकेसी का बड़ा मार्केट वर्षों से रहा है। स्थापित ब्रांड्स के लोगो व डिजाइन की हुबहू पैकेजिंग कर ब्रांड्स की प्रतिष्ठा खाई जाती है। इससे ग़लत उत्पाद भी ग्राहक तक पहुंचता है, उससे ओरिजनल ब्रांड की साख भी खराब होती है।
गंगाशहर में निर्मित होने वाला सूरज पापड़ भी इन दिनों डी की चपेट में है। पिछले दिनों बिहार के पुर्णिया व गुलाबबाग में पुलिस ने संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी, जहां सूरज पापड़ की डुप्लीकेट पैकिंग में भरा हुआ पापड़ मिला। अब बीकानेर में भी सूरज पापड़ की डुप्लीकेसी होने की आशंका जाहिर की है। सूरज पापड़ के सुनील झाबक ने गंगाशहर थाने में उनके ब्रांड की डी-मार्केटिंग होने की शिकायत की गई है। पुलिस ने संदिग्धों के यहां दबिश दी। पुलिस का कहना है कि आगे भी छापेमारी जारी रहेगी।
झाबक ने चेतावनी दी है कि डुप्लीकेट बनाने वालों व बेचने वालों पर लिगल एक्शन लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि किसी भी ब्रांड का डुप्लीकेट बनाकर बेचना कानूनन अपराध है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
24 September 2020 09:01 PM