13 February 2021 11:37 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई है। घटना पुरानी लाइन पिंचा गली स्थित मनोज दफ्तरी पुत्र माणक चंद के यहां हुई है। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण के अनुसार मकान मालिक मुंबई रहते हैं। हाल ही में जब वे मुंबई से लौटे तो घर के अंदर के ताले टूटे मिले। चांदी की पायलें, चेन व कुछ नकदी रूपए गायब थे।
अनुमान है कि चोरी कम से कम पंद्रह-बीस दिन पहले हुई है। चोरों ने बाहर के ताले नहीं तोड़े, दीवार फांदकर अंदर घुसे होंगे। घटना पुरानी होने की वजह से पैरों व हाथों के निशान भी कहीं मिट्टी में दब गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380 व 457 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच एएसआई गोवर्धन राम को दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस गली में पूर्व में भी दो-तीन घरों में चोरी की वारदात हुई थी। वे सभी मकान भी बंद थे। वहीं रिकॉर्ड देखा जाए तो अधिकांश चोरियां बंद मकानों में ही होती है।
RELATED ARTICLES
09 August 2020 08:10 PM