31 May 2021 06:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोविड काल में आमजन आर्थिक तंगी का शिकार हो गया है। कमजोर वर्ग के लिए बिजली बिल जमा करवाना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि सरकार ने अभी तक ऐसे उपभोक्ताओं को कोई विशेष राहत नहीं दी है, लेकिन रविवार को बिजली विभाग के अधिकारियों से हुई बैठक में कनेक्शन काटने को लेकर निर्देश जरूर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिजली विभाग व कंपनी को निर्देश दिए हैं कि बकाया बिल की स्थिति में 25 जून तक कनेक्शन ना काटें। इससे पहले 31 मई तक कनेक्शन काटने पर पाबंदी लगा रखी थी।
वहीं प्रदेशभर में बाजारों में लटकते ढ़ीले तारों सहित पोल आदि को दुरूस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं।बारिश के दिनों में करंट लगने से जनहानि की घटनाएं सामने आती है। ऐसे में विभाग को पहले से ही विद्युत लाइन को सुरक्षित बनाने को कहा है।
कृषि कनेक्शनों सहित अन्य कनेक्शनों पर अप्रेल व मई माह के 20 हज़ार तक के बिल 25 जून तक जमा करवाने पर विलंब शुल्क माफ करने के निर्देश भी दिए हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
01 February 2026 10:16 PM