21 May 2020 03:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सुनारों की गुवाड़ के कोरोना पीड़ितों से संपर्क में आए लोगों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। आज करीब 150 संदिग्धों को क्वॉरन्टाइन किया जा चुका है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गंगाशहर के चौपड़ा बाड़ी क्षेत्र से भी चार संदिग्धों को क्वॉरन्टाइन किया गया है। अधिकृत जानकारी के अनुसार इन चारों का सुनारों की गुवाड़ के संक्रमितों से व्यापारिक कारणों से मिलना जुलना हुआ था। वहीं अन्य सूत्रों के मुताबिक ये सुनारों की गुवाड़ ताश खेलने जाते थे। बता दें कि आज बीकानेर के चप्पे चप्पे से संदिग्धों को क्वॉरन्टाइन सेंटर ले जाया गया है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
29 September 2021 12:40 PM