18 October 2020 11:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बेख़ौफ़ होकर युवक पर फायरिंग करने वाले दबंग को पुलिस ने धर दबोचा है। 18 दिनों से फरार चल रहा बदमाश पुलिस के पंजे से बच नहीं पाया। 1 अक्टूबर को गजनेर रोड़ पुल के पास स्थित राजस्थान स्टील में खरीददारी कर रहे शहजाद उर्फ साजिद भुट्टा पर हैदर अली पुत्र मोहम्मद शरीफ ने फायरिंग की थी। प्रताप बस्ती सियाराम गुफा क्षेत्र निवासी हैदर तब से फरार चल रहा था।

जिसे एसपी प्रहलाद कृष्णियां, एएसपी पवन कुमार मीणा व सीओ सुभाष शर्मा के निर्देशन में नयाशहर थानाधिकारी भवानी सिंह राठौड़ की टीम उनि जगदीश सिंह, उनि संदीप पूनिया, हैड कानि अब्दुल सत्तार, कानि रामनिवास व कानि रणजीत सिंह ने दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।
RELATED ARTICLES
28 February 2023 01:49 PM