11 May 2020 09:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महापुरुष महाराणा प्रताप पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आरपीएस प्रवीण सुंडा सहित दो पुलिस कांस्टेबलों के खिलाफ पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र यादव को परिवाद दिया गया है। मामला वाट्सअप ग्रुप की चैट से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने एक स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया है, जिसमें सुंडा द्वारा महाराणा के चरित्र पर उंगली उठाने वाला वाक्य कहा गया है। मामले में विद्याधर नगर जयपुर के विधायक नरपत सिंह राजवी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। तो वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने पुलिस महानिदेशक को परिवाद देकर सुंडा सहित सभी आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा करणवीर सिंह शेखावत ने वैशालीनगर थानाधिकारी को परिवाद दिया है। बता दें कि महाराणा प्रताप जहां वीरता और देशभक्ति का उदाहरण माने जाते हैं, वहीं मेवाड़ी इन्हें अपना भगवान भी मानते हैं। आरपीएस सुंडा ने महाराणा के घास की रोटी खाने पर सवाल उठाते हुए जंगलों में उनके द्वारा आदिवासी महिलाओं के भोग का आरोप लगाया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM