30 July 2024 12:09 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर अब राजस्थान के बड़े शहरों में शामिल होने की दिशा में मार्ग प्रशस्त कर चुका है। जयपुर, जोधपुर, कोटा व अजमेर की तरह अब बीकानेर में भी शहरी विकास प्राधिकरण यानी अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी का जन्म हो चुका है। राजस्थान सरकार ने बीकानेर यूआईटी यानी नगर विकास न्यास को क्रमोन्नत करते हुए बीकानेर विकास प्राधिकरण कर दिया है।
इस बड़े बदलाव के पीछे बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास की बड़ी भूमिका बताई जा रही है। व्यास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके आग्रह और जन भावना को ध्यान में रखते हुए बीकानेर को बड़ी सौगात दी है।
बता दें कि बीकानेर विकास प्राधिकरण के पास यूआईटी की तुलना में अधिक अधिकार और संसाधन होंगे। इससे बीकानेर का विकास तेजी से हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि जेठानंद व्यास ने गत सप्ताह स्वायत्त शासन विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा में भाग लेते हुए बीकानेर यूआईटी को क्रमोन्नत कर प्राधिकरण बनाने की मांग की थी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM