28 September 2025 11:52 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिस सदी में स्त्री पुरुष समानता की बात की जाती हो, उस सदी में भी कन्या व कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध हो रहे हैं। अभी नवरात्र चल रहे हैं। एक तरफ मां की आराधना चल रही है दूसरी तरफ किसी ने नवजात कन्या को झाड़ियों में फेंक दिया।

मामला लूणकरणसर के कालवास गांव का है। गांव के अंतिम छोर के एक खेत की सीमा पर स्थित झाड़ी पर नवजात बच्ची मिली है। टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह लाखाऊ के अनुसार उन्हें झाड़ी पर मृत बच्ची होने की सूचना मिली थी। महिपाल मौके पर पहुंचे, बच्ची को चेक किया तो उसमें सांसें चल रही थी। महिपाल तुरंत अपनी गाड़ी में ही बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। बच्ची सतमासी(सात माह के गर्भ में पैदा हुई) है। उसका वजन एक किलो है।
अब उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया जा रहा है। ये बच्ची किसकी है यह पता नहीं चला है। लेकिन यह स्पष्ट है कि जिंदा बच्ची को बड़ी निर्दयता से झाड़ियों पर मरने के लिए फेंका गया। यह हैवानियत भरा कदम उठाने वाले कन्या जन्म के खिलाफ हैं या यह उनकी अवैध संतान थी, यह जांच का विषय है। उल्लेखनीय है कि करीब एक साल पूर्व सेरूणा थाना क्षेत्र में भी इसी तरह खेत की सीमा पर स्थित झाड़ियों पर भी एक मासूम नवजात बच्ची मिली थी।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
28 October 2025 02:36 PM