06 April 2021 02:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान रिड़मलसर सिपाहियान निवासी मांगीलाल मेघवाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आज सुबह जयपुर रोड़ स्थित वृंदावन एन्क्लेव के सामने स्थित एक बाड़े में मांगीलाल का शव मिला। मांगीलाल का सिर फूटा हुआ था। बाड़े की रखवाली करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि वह बीती रात साढ़े सात बजे बाड़े से गया तब तक वहां कोई नहीं था। सुबह साढ़े नौ बजे जब वह वापिस आया तो मांगीलाल का शव मिला। रखवाली कर्ता मांगीलाल को जानता था।
वहीं परिजनों ने बताया है कि मांगीलाल शराबी था तथा घर पर कभी कभी ही आता था। वह कोई काम काज नहीं करता था। पुलिस के अनुसार मांगीलाल के पुत्र के आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
25 August 2020 03:20 PM