04 October 2023 09:19 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, साईबर सुरक्षा व महिला गरिमा हेल्प लाईन के प्रति आमजन को जागरुक करने के लिए बीकानेर ट्रैफिक पुलिस लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। मंगलवार को गंगाशहर स्थित राजकीय रावतमल बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सब इंस्पेक्टर अनिल चिंदा ने बताया कि बीकानेर आईजी ओमप्रकाश पासवान व एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशानुसार शहर की स्कूलों में विद्यार्थी चौपाल आयोजित कर विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की अवहेलना से होने वाले हादसों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।


बोथरा में आयोजित कार्यक्रम में 350 छात्राओं व अध्यापकों को साईबर क्राइम के बारे में समझाते हुए उससे बचाव के तरीके बताए गए। इस दौरान महिला गरिमा हेल्प लाईन व यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार अनिल चिंदा ने छात्राओं को सरल तरीके से जीवन सुरक्षा के तरीके बताते हुए सीटबेल्ट व हेलमेट के महत्व के बारे में बताया। चिंदा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अकेला छोड़कर ना जाएं बल्कि उसे अस्पताल पहुंचाएं। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर सजा नहीं सम्मान मिलता है। ऐसे मददगार को सरकार द्वारा सम्मान के रूप में चिंरजीवी योजना के लाभ प्रदान किए जाते हैं। इस दौरान अनिल चिंदा द्वारा स्कूली छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा, महिला गरिमा हेल्प लाईन से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गई।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
01 January 2021 07:54 PM