16 April 2021 11:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर/जबलपुर। कुंभ मेले में शामिल होकर लौटे महामंडलेश्वर जगतगुरु स्वामी श्यामदेव देवाचार्य की मृत्यु हो गई है। मृत्यु का कारण कोरोना संक्रमण बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, देवाचार्य हरिद्वार कुंभ में शामिल होने गए थे। वहीं पर कोरोना की चपेट में आ गए। आए उनका निधन हो गया है। अंतिम संस्कार शनिवार को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा।
वह एमपी के जबलपुर स्थित नरसिंह मंदिर के प्रमुख थे। वहीं अखिल भारतीय संत परिषद् के सदस्य और ग्वारीघाट जबलपुर स्थित गीताधाम के महंत भी थे। बताया जा रहा है कि उन्हें जबलपुर में कोरोना का टीका भी लगा था।
बता दें कि कुंभ में गए कई अखाड़ो के संतों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद कुछ अखाड़ों ने कुंभ समाप्ति की घोषणा भी की। हालांकि आज शाम अखाड़े आपस में इस बात को लेकर भिड़ भी गए।

RELATED ARTICLES
24 January 2022 10:51 PM