10 September 2022 01:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ में युवक की हत्या के बाद बाजार बंद कर दिए गए हैं। थाने के आगे धरना लगा दिया गया है। धरणार्थियों की मांग है कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए, फिर शव का पोस्टमार्टम होगा।
बता दें कि शुक्रवार शाम तोलियासर मंदिर से दो सौ मीटर पहले सुनसान जगह पर श्रीडूंगरगढ़ निवासी 20 वर्षीय सांवरमल सुथार की हत्या कर दी गई थी। सांवरमल के सीने पर चाकू मारा गया था। परिजनों ने अब तक मुकदमा नहीं करवाया है।
सीओ दिनेश पड़िहार ने बताया कि तीनों संदिग्धों को डिटेन किया गया है मगर उनके हत्या में शामिल होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। हत्या किस कारण से हुई, इस बारे में भी अभी कुछ पता नहीं चला है। मृतक लकड़ी का काम करता है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM