07 June 2020 09:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पर्यावरण दिवस के अवसर पर वार्ड 28 में चल रहे पौधरोपण कार्यक्रम का समापन हुआ। गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा ने बताया कि बोथरा स्कूल के पीछे वाले मार्ग पर दस छायादार पौधे लगाए गए। ये पौधे इंद्र चंद सिंघी, प्रकाश भंसाली, मुन्नीलाल दुगड़, मांगीलाल लूणिया व विनय चौपड़ा के सौजन्य से लगाए गए। बता दें कि इन पौधों को टी गार्ड लगाकर सुरक्षित भी किया गया है। कार्यक्रम प्रभारी मनीष बाफना ने बताया कि इस मौके पर पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, समाजसेवी कन्हैयालाल बोथरा, भैरूंदान सेठिया, बीजेपी गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश जाजड़ा, पार्षद प्रतिनिधि मानमल सोनी, पार्षद सुमन छाजेड़, महिला मोर्चा से सरिता नाहटा, कमल बोथरा, मनोज बंग, केसरीचंद बाफना, सम्पत बाफना, शिव बच्छ, ऋषभ बोथरा, जतन पुगलिया, अमित बुच्चा, हेमराज जाजड़ा, प्रेमकुमार जाजड़ा, रघुवीर कुमावत, जयश्री पंचारिया, नीलम साध, करण सिंह, जसकरण मारू, अमित भूरा, सुनील सेठिया सहित बोथरा मोहल्लावासी उपस्थित रहे।
इसके अलावा बोथरा गर्ल्स कॉलेज में भी इस अवसर पर आयुर्वेदिक पौधे लगाए गए। जिनमें गिलोय, जामुन, अमरूद, खजूर आदि के पौधे शामिल थे। इस दौरान कॉलेज के ट्रस्टी कमल बोथरा सहित पार्षद सुमन छाजेड़, जेठमल नाहटा, सरिता नाहटा, मनीषा उपाध्याय, अमित बुच्चा, सौरभ छाजेड़, सिद्धार्थ, जयश्री पंचारिया, नीलम साध आदि उपस्थित थे।


.jpeg)

RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
01 May 2020 08:22 PM