22 November 2022 09:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। डूडी पेट्रोल पंप पर उपद्रव मचाने के मामले में नयाशहर पुलिस ने नौवें आरोपी को भी जेल भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी माणकासर निवासी 27 वर्षीय प्रदीप मंडा पुत्र रामचंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के तहत बीछवाल जेल भेज दिया है।
एएसआई फूसाराम ने बताया कि 13 जनवरी 2022 की दोपहर करीब 2-3 बजे डूडी पेट्रोल पंप पर अचानक उपद्रव मच गया। गाड़ियों में भरकर आए 8-10 युवकों ने आपस में खूब उपद्रव मचाया।
दरअसल, दो पक्षों में रूपयों का लेन देन था। इसी को लेकर पहले करमीसर फांटे पर मिलना तय हुआ। लेकिन एक पक्ष वहां नहीं पहुंचा। बाद में दोनों पक्षों डूडी पेट्रोल पंप पर आपस में विवाद किया। यहां से वे पूगल फांटे की ओर गए। जहां दो तीन चौपहिया वाहनों ने एक दूसरे को टक्कर मारी।
मामले को लेकर भगवाना राम पुत्र जेठाराम डूडी ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप लगाया कि बिना नंबरी वाहनों में भरकर आए युवकों ने आते ही फायर किए। गालियां देते हुए जोर जोर से कहा कि पेट्रोल पंप पर आग लगा दो।
पुलिस ने फायरिंग के आरोप को झूठ माना। मामले में दोनों पक्षों के कुल आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भिजवा दिया गया था। अब एक और आरोपी को जेल भिजवाया गया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि आईजी ओमप्रकाश पासवान, एसपी योगेश यादव, एएसपी अमित कुमार के निर्देशन व सीओ सिटी दीपचंद सहारण के डायरेक्ट सुपरविजन तथा थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में एएसआई फूसाराम मय कांस्टेबल रामसिंह 1644 तथा रामकिशन 2085 ने आरोपी की गिरफ्तारी की।

RELATED ARTICLES
28 July 2026 08:23 PM
01 October 2024 03:48 PM