13 September 2022 06:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी नवविवाहित जोड़े द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना पूगल रोड़ स्थित रंगा कॉलोनी की है। पत्नी की मौत हो गई, वहीं पति का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ सिटी दीपचंद सहारण ने बताया कि पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस किसनाराम धायल के मकान में पहुंची। दरवाजे बंद थे, पुलिस ने छत्त पर जाकर जाली से देखा तो युवक में हरकत दिख रही थी। इस पर किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गए। गंभीर हालत में युवक को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहीं महिला की मौत हो चुकी थी, डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। मृतक की पहचान रावला थाना क्षेत्र के बिरकाळी गांव निवासी दीपक कुम्हार के रूप में हुई है। वहीं मृतका की पहचान कंचन कुम्हार के रूप में हुई।
थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि चार माह पूर्व ही दोनों की शादी हुई थी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दीपक को अभी होश नहीं आया है। उसके होश के आने पर बयान लिए जाएंगे, तभी सही बात सामने आएगी। वहीं सीओ सिटी दीपचंद सहारण ने बताया कि दोनों के गले पर निशान थे। गैस सिलेंडर भी खुला था, पूरे घर में गैस भर गई थी। मामला आपसी झंझट झगड़े का हो सकता है। दोनों ने साथ में आत्महत्या का प्रयास किया या मामला कुछ और है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। विभिन्न जांच टीमों ने घटनास्थल से सैंपल उठाएं हैं।
RELATED ARTICLES
07 August 2020 04:37 PM