06 November 2024 04:51 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जैन माहेश्वरी प्रीमियर लीग बीकानेर बुल्स ने जीत ली है। वहीं निर्वाण नाइट्स रनर अप बनने में कामयाब रही। लीग के मेंटोर ऋषभ बुच्चा ने बताया कि सेमीफाइनल में दो मैच हुए। पहला मैच रॉयल स्ट्राइकर्स व बीकानेर बुल्स के बीच और दूसरा निर्वाण नाइट्स व बीकानेर स्ट्राइकर्स के बीच हुआ। वहीं फाइनल मुकाबला बीकानेर बुल्स व निर्वाण नाइट्स के बीच हुआ। रोचक मुकाबले में बीकानेर बुल्स ने निर्वाण नाइट्स को शिकस्त दे दी।


टूर्नामेंट में मुदित नाहटा ने बेस्ट बेट्समैन व यश सेठिया ने बेस्ट बॉलर का अवॉर्ड जीता। वहीं अरिहंत आंचलिया ने मैन ऑफ द सीरिज के खिताब पर कब्जा जमाया।

समापन समारोह में डिप्टी मेयर राजेंद्र पंवार, पार्षद सुमन छाजेड़ व एयू के ब्रांच मैनेजर रवि आचार्य बतौर अतिथि शामिल हुए। अतिथियों ने विजेता टीम व खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। लीग के सहयोगियों एयू स्मॉल फायनेंस बैंक, रसरसना फूड्स, रामलाल सूरज देवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट, गिना ड्रिंक्स व सांखी डिजिटल स्टूडियो थे। अरिहंत आंचलिया की कप्तानी में तरुण बैद, मयंक संचेती, अमित भूरा, दीक्षित जैन, साहिल सांड, अरिहंत पुगलिया, हिमेश व दीपक बैद आदि खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की वजह से बीकानेर बुल्स ने ट्रॉफी जीती। वहीं सिद्धार्थ दूगड़ की कप्तानी वाली निर्वाण नाइट्स ने यश सेठिया, संजय जैन, मयंक कोचर, पारस, जय बैगानी, रवि राखेचा, कुशाग्र सेठिया व शुभम सिपाणी आदि के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत द्वितीय विजेता यानी रनर अप का खिताब जीता। ऋषभ बुच्चा ने बताया कि आयोजक टीम के सदस्यों मुदित नाहटा, धनंजय बिहाणी, ऋषभ सारड़ा व सौरभ बोथरा की कड़ी मेहनत की वजह से लीग सफलतापूर्वक आयोजन संभव हो पाया।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
29 October 2021 02:13 PM