07 February 2025 10:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में सड़क हादसों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इन हादसों के मुख्य कारणों में लापरवाही व तेज़ गति है। अकेले चुरू जिले में पिछले 24 घंटों में तीन बड़े हादसे हुए। शुक्रवार दोपहर सरदारशहर थाना क्षेत्र की लूणकरणसर रोड़, मीठासर गांव में हुए सड़क हादसे में एक परिवार ही उजड़ गया। सीआई मदन विश्नोई के अनुसार यहां स्विफ्ट कार व पिकअप गाड़ी में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पति-पत्नी व उनके पुत्र की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान वार्ड नंबर 17, सरदारशहर निवासी खेताराम प्रजापत, उसकी पत्नी कलादेवी प्रजापत व पुत्र संजय उर्फ संजू प्रजापत के रूप में हुई। तीनों स्विफ्ट कार में थे। स्विफ्ट लूणकरणसर की तरफ से आ रही थी, वहीं पिकअप सरदारशहर की तरफ से आ रही थी।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
03 December 2020 11:25 PM