19 November 2023 04:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीएम नरेंद्र मोदी की बीकानेर विजिट के चलते जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद कलाल ने जिले में यूएवी, ड्रोन कैमरा, हॉट एयर बैलून आदि उड़ाने पर रोक लगा दी है। कलाल ने एक आदेश जारी कर कहा है कि उनके संज्ञान में आया है कि किसी व्यक्ति अथवा समूह द्वारा पीएम की प्रस्तावित यात्रा को दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करने का प्रयास किया जा सकता है। ऐसा होने पर लोक शांति भंग होने की आशंका है। लोक शांति बनाए रखने हेतु यह निषेधाज्ञा लगाई गई है।
बता दें कि निषेधाज्ञा का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
निषेधाज्ञा 19 नवंबर की रात 10 बजे से 21 नवंबर की सुबह 11 बजे तक प्रभावी रहेगी। बीकानेर जिले के संपूर्ण नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में यह निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM