05 December 2021 11:00 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर की बेटियों ने इंटर कॉलेज बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में गोल्ड जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। हाल ही में श्रीगंगानगर में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बीकानेर की महारानी सुदर्शना कॉलेज व एसजीएन गर्ल्स श्रीगंगानगर कॉलेज के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच 38-32 के मुकाबले में बीकानेर की बेटियों ने 6 अंकों से विजय प्राप्त की।
बॉस्केटबॉल खिलाड़ी निशा लिंबा ने बताया कि श्रीगंगानगर के गुरू नानक गर्ल्स कॉलेज द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में उनकी टीम को गोल्ड मिला। सभी खिलाड़ियों की मेहनत से यह सफलता हासिल हुई है। गोल्ड जीतकर रात साढ़े ग्यारह बजे बीकानेर लौटी टीम का बीकानेर रेलवे स्टेशन पर स्वागत हुआ।

बता दें कि बीकानेर का गौरव बढ़ाने वाली इस टीम में कप्तान निशा लिंबा, राधा विश्नोई, मानसी पारीक, मोनिका भुजेल, किरण कंवर, सुखी मेहरा, पल्लवी चारण, भारती छपोला, संजना विश्नोई, अव्या भारद्वाज, खुशी भाटी व हनी सोनी शामिल थीं।


RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
16 June 2023 04:30 PM