03 December 2023 11:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर की सात विधानसभा सीटों में से तीन सीटें तो बीजेपी कांग्रेस से ऊपर ही नहीं उठ पाई। यहां दो ही पार्टियों का अस्तित्व रहा। तीसरे नंबर के प्रत्याशियों को यहां सिरे से खारिज कर दिया गया। बीकानेर पश्चिम में जेठानंद व्यास व डॉ बीडी कल्ला ही केंद्र में रहे। यहां तीसरे नंबर पर निर्दलीय शबनम बानों रहीं। वहीं अन्य दलों में आम आदमी पार्टी चौथे नंबर पर थी, जो 1000 वोट भी नहीं ले पाई, वह 622 वोट पर ही सिमट गई। वहीं बीकानेर पूर्व में भी बीजेपी व कांग्रेस ही चला। बीजेपी की सिद्धि कुमारी व कांग्रेस के यशपाल ने ही सारे वोट खींचे। यहां तीसरे नंबर पर आर एल पी प्रत्याशी मनोज विश्नोई रहे। लेकिन बड़े बड़े होर्डिंग्स, गाड़ियों का दम दिखाने व नियम तोड़कर हाईलाइट होने की तमाम कोशिशों के बाद भी वह अपनी जमानत तक ना बचा पाए। मनोज पार्षद भी हैं व आगे आने के लिए दल छोड़ने और बदलने का सिलसिला भी चलाते रहते हैं। ख़ास बात यह है कि वे राजनीतिक दृष्टि से विरोध प्रदर्शन कर काफी लाइमलाइट में रहे हैं लेकिन जनता ने उन्हें भी सिरे से खारिज कर दिया। इसी तरह खाजूवाला में भी जनता बीजेपी कांग्रेस से ऊपर उठ ही नहीं पाई। यहां तीसरे नंबर पर जननायक जनता पार्टी रही। लेकिन जननायक के सीताराम की जमानत भी जब्त हो गई। उन्हें महज 3953 वोट मिले। तो आर एल पी यहां भी पिट गई। यहां आर एल पी प्रत्याशी जयप्रकाश बांगड़वा मात्र 3953 वोट हासिल कर पाए।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM