13 January 2023 11:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में ऊंट महोत्सव (केमल फेस्टिवल) का आगाज हो चुका है। सर्द हवाओं व कड़कड़ाती ठंड के बीच आज लोक संस्कृति के विभिन्न रंग देखने को मिले। लालगढ़ से शुरू हुआ कार्निवाल शहर तक पहुंचा तो लोग आनंदित हुए। शाम के बाद ठंड बढ़ने के साथ ही अमर सिंह राठौड़ की रम्मत, गणगौर नृत्य व राजस्थानी लोक गीत को लेकर लोग उत्साहित दिखे। कोचरों के चौक में म्यूजिक डायरेक्टर अली गनी के गायन ने दिल जीता। वहीं बाड़मेर से आए लंगा गायकों ने सर्द हवाओं के बीच भी लोगों को बांधे रखा।
ऊंट महोत्सव के अभी दो दिन बाकी हैं। इस बीच मौसम विभाग के राडार ने चिंताएं भी बढ़ा दी है। विभाग के अनुसार 14 व 15 जनवरी को बीकानेर सहित हनुमानगढ़, चुरू व श्रीगंगानगर में शीत लहर व अति शीत लहर का प्रकोप रहेगा। 13 जनवरी की शाम को करणी सिंह स्टेडियम में महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यहां मिस मरवण, मिस्टर बीकाणा व फैशन शो आयोजित होगा। वहीं 15 को रायसर के धोरों पर कार्यक्रम होंगे। ऐसे में ऊंट महोत्सव का लुत्फ उठाने के साथ साथ सर्दी से बचाव भी जरूरी हो जाएगा।15 जनवरी की रात होने वाले समापन तक ऊंट महोत्सव का आनंद लिया जा सके, इसके लिए जरूरी है कि सर्दी से बचाव हेतु गर्म कपड़े आदि पूरी तरह प्रयोग किए जाए।
बता दें कि जिला प्रशासन व टूरिज्म विभाग ने ऊंट महोत्सव की जबरदस्त तैयारियां की है। विशेष तौर पर मिस मरवण, मिस्टर बीकाणा व फैशन शो की लंबी तैयारियां चल रही है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
10 April 2020 07:06 PM