31 January 2025 03:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर नोखा पर हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई। वहीं सात घायल बताए जा रहे हैं। घायलों की पहचान लक्ष्मण, मुन्नी देवी, पार्थ जोशी, दर्शना, कोमल, अनिल शर्मा व रंजीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नोखा रोड़ एसबीआई बैंक के सामने इनोवा व मारुति स्विफ्ट कार में भीषण भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट पुराने बस स्टैंड की तरफ से आ रही थी। अत्यधिक तेज गति होने की वजह से डिवाइडर पर चढ़ गई। संतुलन बिगड़ा और सड़क की दूसरी तरफ चली गई। दूसरी तरफ पुराने बस स्टैंड की तरफ से आ रही इनोवा में जा भिड़ी।
पीबीएम से मिली जानकारी के अनुसार गंगाशहर निवासी जितेंद्र स्वामी पुत्र पुखराज की मौत हो गई। वहीं सात घायल बताए जा रहे हैं। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM